के अमरनाथ
के.अमरनाथ जन्म 01 दिसंबर 1914 मियांवाली, पंजाब, ब्रिटिश भारत मृत 14 मई 1983 बम्बई, महाराष्ट्र, भारत राष्ट्रीयता भारतीय पेशा भारतीय फ़िल्म निर्माता/निर्देशक। के अमरनाथ भारतीय सिनेमा के शुरुआती फिल्म निर्माताओं में से एक थे। एक फिल्म निर्माता और निर्देशक के रूप में उनका कैरियर फिल्म उद्योग में चार दशकों तक रहा अमरनाथ गेलाराम खेतरपाल का जन्म 1दिसंबर 1914 मियांवाली, पंजाब, ब्रिटिश भारत में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन मियांवाली में और कॉलेज लाइफ लाहौर में बिताए। हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों से प्रेरित, अमरनाथ ने अभिनेता बनने के लिए फिल्म उद्योग में शामिल होने के लिए 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। प्रारंभ में, के.अमरनाथ ने 4 साल तक संघर्ष किया, पहले कलकत्ता और फिर बंबई में केवल मामूली भूमिकाओं में अभिनय किया। एक जूनियर कलाकार के रूप में काम करते हुए, उन्होंने महसूस किया कि निर्देशक फिल्म बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए, फिल्मों में अभिनय में उनकी रुचि खत्म हो गयी वह फ़िल्म निर्देशक बन गये बी आर पटेल और धीरुभाई देसाई जैसे विभिन्न न...