गोविंदा(जनम)
गोविन्दा आहूजा जन्म 21 दिसंबर 1963 विरार पत्नी: सुनीता आहूजा (विवा. 1987) बच्चे: यशवर्धन अहूजा, नर्मदा अहूजा भांजे या भतीजे: जनमेंद्रा आहूजा, अमित खन्ना भाई: कीर्ति कुमार, पद्मा शर्मा, कामिनी खन्ना, पुष्पा आहूजा आनंद जिन्हें गोविन्दा के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता, नर्तक और पूर्व राजनेता हैं। इनको एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का अवार्ड भी मिल चुका है। जिन्होंनेे कई सारी हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है। अपने नृत्य कौशल के लिए जाने जाने वाले, गोविन्दा बारह फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन, एक फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और चार ज़ी सिने पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं। अभिनेता 2004 से 2009 तक भारतीय संसद के सदस्य थे। गोविंदा की पहली फिल्म 1986 में बनी इल्जाम थी, और उन्होंने अब तक 165 से भी अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। वे तेलुगु अभिनेताओं के लिए प्रेरणा के प्रमुख स्रोत रहे हैं और उनकी अभिनय और नृत्य शैली का आज तक तेलुगु फिल्म उद्योग में अनुसरण किया जाता है। जून 1999 में, बीबीसी न्यूज़ द...