राजू श्रीवास्ताव
#25dic #21sep राजू श्रीवास्तव 🎂जन्म : 25 दिसंबर 1963 ⚰️21 सितम्बर 2022 भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत:आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे उनकी मृत्यु 21 सितम्बर 2022 को हो गयी। श्रीवास्तव 1993से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं।उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस 3, में हिस्सा लिया और 2 महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद 4 दिसम्बर,2009को वोट आउट कर दिए गए। 2010 में, श्रीवास्तव अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते थे लेकिन उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आए और चेतावनी दी कि वे इन पर मजाक न करे श्रीवास्तव ने बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) में भी भाग लिया. बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में...