Posts

Showing posts with the label 26 सितंबर

नृतक उदय शंकर

Image
#08dic#26sep  उदय शंकर  🎂 जन्म- 8 दिसम्बर, 1900 ई., राजस्थान;  ⚰️मृत्यु- 26 सितम्बर, 1977 ई., कोलकाता 8 दिसंबर 1900, उदयपुर मृत्यु: 26 सितंबर 1977 (उम्र 76 वर्ष), कोलकाता पति: अमला शंकर (मृत्यु 1942-1977) बच्चे: आनंद शंकर, ममता शंकर भाई-बहन: रविशंकर, देबेंद्र शंकर, राजेंद्र शंकर, भूपेंद्र शंकर माता-पिता:  श्याम शंकर चौधरी,हेमांगिनी देवी भारत के प्रसिद्ध नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता थे। उन्हें भारत में 'आधुनिक नृत्य के जन्मदाता' के रूप में भी जाना जाता है। उदय शंकर ने यूरोप और अमेरिका का भारतीय नृत्य और संस्कृति से परिचय करवाया और भारतीय नृत्य को दुनिया के मानचित्र पर प्रभावशाली ढंग से स्थापित किया। उन्होंने ताण्डव नृत्य, शिव-पार्वती, लंका दहन, रिदम ऑफ़ लाइफ़, श्रम और यंत्र, रामलीला और भगवान बुद्ध नाम से नवीन नृत्यों की रचना की थी। इनमें वेशभूषा, संगीत, संगीत-यंत्र, ताल और लय आदि चीजें उन्हीं के द्वारा आविष्कृत थीं। वर्ष 1971 में भारत सरकार ने उन्हें 'पद्मविभूषण' और 1975 में विश्वभारती ने 'देशीकोत्तम सम्मान' प्रदान किये थे। जन्म तथा परिवार सुप्रसिद्ध न...