Posts

Showing posts with the label 16सितंबर

m s सुब्बूलक्ष्मी

Image
#16sep #11dic  एम एस सुब्बुलक्ष्मी  🎂16 सितंबर 1916, मदुरै ⚰️11 दिसंबर 2004, चेन्नई पति: कल्कि सदासिवम इनाम: भारत रत्‍न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, बच्चे: राधा विस्वनाथन पार्श्वगायिका शास्त्रीय संगीत गायिका एम एस सुब्बुलक्ष्मी  षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी अथवा एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी (जन्म- 16 सितंबर, 1916 मद्रास; मृत्यु- 11 दिसंबर, 2004 चेन्नई) को कर्नाटक संगीत का पर्याय माना जाता है और भारत की वह ऐसी पहली गायिका थीं, जिन्हें सर्वोच्च नागरिक अलंकरण भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनके गाये हुए गाने, ख़ासकर भजन आज भी लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें संगीत की रानी बताया तो वहीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने उन्हें 'तपस्विनी' कहा। सुब्बुलक्ष्मी का जन्म मंदिरों के शहर मदुरै, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश राज में 16 सितम्बर1916 को वीणा वादक षण्मुखवडिवु (लेखाधिकारी के यहाँ उनकी माता का नाम और जन्म स्थान ही अंकित है) के यहाँ हुआ। उनका बचपन का नाम 'कुंजाम्मा' था। उनकी नानी अक्काम्मल वायलिन वादक थीं। उनका प्रसिद्ध नाम एम.एस. था। बचपन ...