Posts

Showing posts with the label 20दिसंबर 2010

नलिनी जयवंत (मृत्यु)

Image
नलिनी जयवंत🎂18 फ़रवरी 1926⚰️20 दिसंबर 2010 18 फ़रवरी 1926, मुम्बई 20 दिसंबर 2010, चेम्बूर, मुम्बई पति: प्रभु दयाल (विवा. ?–2010), वी०सी० देसाई हिंदी फिल्मो की सदाबहार अभिनेत्री नलिनी जयवंत की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रधांजलि नलिनी जयवंत का जन्म 18 फ़रवरी,1926 में ब्रिटिश भारत के बम्बई शहर (वर्तमान मुम्बई) में हुआ था। नलिनी के पिता और अभिनेत्री शोभना समर्थ (नूतन और तनुजा की माँ) की माँ रतन बाई रिश्ते में भाई- बहन थे, इसी नाते नलिनी, शोभना समर्थ की ममेरी बहन लगती थीं। वर्ष 1940 में नलिनी जयवंत ने निर्देशक वीरेन्द्र देसाई से विवाह किया। इस दौरान प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार के साथ नलिनी के प्यार की अफवाहें भी उड़ीं। बाद के समय में नलिनी जयवंत ने अभिनेता प्रभु दयाल के साथ दूसरा विवाह कर लिया। प्रभु दयाल के साथ उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया। नलिनी जयवंत के हिन्दी सिनेमा में प्रवेश की कहानी भी काफ़ी रोचक है। किस्सा यूँ है कि हिन्दी सिनेमा के शुरुआती दौर के निर्माता-निदेशकों में से एक थे- चमनलाल देसाई। वीरेन्द्र देसाई इन्हीं चमनलाल देसाई के पुत्र थे। उनकी एक कंपनी थी 'नेशनल स्टूडियोज...