गोविंदा(जनम)
गोविन्दा आहूजा जन्म 21 दिसंबर 1963
विरार
पत्नी: सुनीता आहूजा (विवा. 1987)
बच्चे: यशवर्धन अहूजा, नर्मदा अहूजा
भांजे या भतीजे: जनमेंद्रा आहूजा, अमित खन्ना
भाई: कीर्ति कुमार, पद्मा शर्मा, कामिनी खन्ना, पुष्पा आहूजा आनंद
जिन्हें गोविन्दा के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता, नर्तक और पूर्व राजनेता हैं। इनको एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का अवार्ड भी मिल चुका है।
जिन्होंनेे कई सारी हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है। अपने नृत्य कौशल के लिए जाने जाने वाले, गोविन्दा बारह फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन, एक फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार और चार ज़ी सिने पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं। अभिनेता 2004 से 2009 तक भारतीय संसद के सदस्य थे। गोविंदा की पहली फिल्म 1986 में बनी इल्जाम थी, और उन्होंने अब तक 165 से भी अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। वे तेलुगु अभिनेताओं के लिए प्रेरणा के प्रमुख स्रोत रहे हैं और उनकी अभिनय और नृत्य शैली का आज तक तेलुगु फिल्म उद्योग में अनुसरण किया जाता है। जून 1999 में, बीबीसी न्यूज़ द्वारा ऑनलाइन पोल में उन्हें दसवां सबसे बड़ा स्टार चुना गया था।
1980 के दशक के दौरान, गोविन्दा ने एक एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में शुरुआत की और 90 के दशक में एक कॉमेडी हीरो के रूप में खुद को फिर से स्थापित किया। उनकी लव 86, इल्जाम, हत्या, जीते हैं शान से और हम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नाम कमाया था। 1992 की रोमांस फिल्म शोला और शबनम में शरारती युवा एनसीसी कैडेट की भूमिका निभाने के बाद उन्हें 1990 के दशक में एक कॉमिक अभिनेता के रूप में पहचान मिली। गोविन्दा ने कई व्यावसायिक रूप से सफल कॉमेडी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें आंखें (1993 ), राजा बाबू (1994), कुली नंबर वन (1995), आंदोलन (1995), हीरो नं॰ 1 (1997), दीवाना मस्ताना (1997), दूल्हे राजा (1998), बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998), अनाड़ी नंबर 1 (1999) और जोड़ी नम्बर वन (2001) शामिल है। उन्हें हसीना मान जायेगी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड और साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड मिला। उन्होंने हद कर दी आपने (2000) में छह भूमिकाएँ निभाईं: राजू और उसकी माँ, पिता, बहन, दादी और दादा की।
2000 के दशक में कई असफल फिल्मों के बाद वो भागम भाग (2006), पार्टनर (2007), लाइफ पार्टनर (2009), और हॉलिडे (2014) सफल फिल्मों में नजर आए। 2015 में गोविन्दा ज़ी टीवी के डांस-कॉन्टेस्ट प्रोग्राम, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 2 में जज बने। इस शो को किसी भी अन्य रियलिटी-शो से ज्यादा टीआरपी मिली।
🎥
२०१४ हैप्पी एंडिंग अरमान
किल दिल भैयाजी
होलीडे सीनियर ऑफिसर कमांडिंग प्रताप
२०१३ समाधि पुलिस उपमहानिरीक्षक
दीवाना मैं दीवाना बसंत
२०११ दिल्ली सफारी बजरंगी (आवाज)
लूट पंडित
नॉटी @ 40 संजीव श्रीवास्तव
२०१० रावण विजय कुमार
२००९ वांटेड स्वयं
डू नॉट डिस्टर्ब राज
लाइफ पार्टनर जीत ओबेरॉय
चल चला चल दीपक
२००८ हमसे है जहां
मनी है तो हनी है बॉबी अरोड़ा
२००७ ओम शांति ओम स्वयं
जहाँ जायेगा हमें पायेगा करण / बॉबी सिंह / शेर खान
पार्टनर भास्कर दिवाकर च्होउधरी
सलाम-ए-इश्क़ राजू
२००६ भागम भाग
सैंडविच
२००५ सुख
खुल्लम खुल्ला प्यार करें
२००३ एक और एक ग्यारह तारा
राजा भैया
२००२ अँखियों से गोली मारे
वाह ! तेरा क्या कहना
चलो इश्क लड़ायें राजू
प्यार दीवाना होता है
२००१ जोड़ी नं॰ 1
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
अलबेला
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
दिल ने फिर याद किया प्रेम
२००० बेटी नम्बर वन
शिकारी
कुंवारा
हद कर दी आपने
जिस देश में गंगा रहता है
जोरू का गुलाम
१९९९ हसीना मान जायेगी
अनाड़ी नं॰ 1
हम तुम पे मरते हैं
राजाजी
१९९८ बड़े मियाँ छोटे मियाँ
महाराजा
आंटी नम्बर वन
दुल्हे राजा
अचानक
परदेसी बाबू
१९९७ दीवाना मस्ताना
अग्निचक्र
हीरो नम्बर वन
लोहा गोविन्दा
दो आँखें बारह हाथ
गैम्बलर
बनारसी बाबू
भूत बंगला
दिल दीवाना माने ना
कौन रोकेगा मुझे
नसीब
१९९६ माहिर
साजन चले ससुराल
अपने दम पर
छोटे सरकार
ज़ोरदार
१९९५ किस्मत
आंदोलन
रॉक डांसर
कुली नं. 1 राजू
हथकड़ी
१९९४ राजा बाबू राजा बाबू
इक्का राजा रानी
ब्रह्म
भाग्यवान
आग
बेटा हो तो ऐसा
प्रेम शक्ति
खुद्दार
दुलारा
दुलारा
१९९३ प्रतीक्षा राजा
मुकाबला
आदमी खिलौना है
ज़ख्मों का हिसाब
आँखें
आँखें
१९९२ शोला और शबनम
ज़ुल्म की अदालत
जान से प्यारा
राधा का संगम
१९९१ कर्ज़ चुकाना है
भाभी
हम
१९९० आवारगी
इज़्ज़तदार
खतरनाक
तकदीर का तमाशा
स्वर्ग
काली गंगा
अपमान की आग
महासंग्राम
नया खून
रईसज़ादा
१९८९ पाप का अंत
फर्ज़ की जंग
दो कैदी
सच्चाई की ताकत
ताकतवर
जंगबाज़
आखिरी बाज़ी
गैर कानूनी
घराना
तेरी पायल मेरे गीत
दोस्त गरीबों का
जैसी करनी वैसी भरनी
जैंटलमैन
बिल्लू बादशाह
आसमान से ऊँचा
हलाल की कमाई
घर में राम गली में श्याम
हत्या
पाप को जला कर राख कर दूँगा
जीते हैं शान से
प्यार मोहब्बत
घर घर की कहानी
दरिया दिल
शिव शक्ति
१९८७ मरते दम तक
खुदगर्ज़
प्यार करके देखो
दादागिरी
सिंदूर
मेरा लहू
१९८६ तन बदन
लव 86 विक्रम दोषी
सदा सुहागन
ड्यूटी
इल्ज़ाम
1977 मिट जायेंगे मिटने वाले
निर्माता
2005 सुख
Comments
Post a Comment