दिव्या भटनागर
15sep #07dic
दिव्या भटनागर
🎂15 सितंबर 1986,
दिल्ली
⚰️07 दिसंबर 2020,
मुम्बई
पति: गगन गबरू
फ़िल्में: 99
माता-पिता: डॉली भटनागर, विनय कुमार भटनागर
कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मना चुकी दिव्या का जन्म 15 सितंबर 1986 में दिल्ली में हुआ था। टीवी के बेहद लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबों के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। इस सीरियल के अलावा वह संस्कार, उड़ान,सेठजी और तेरा याह हूं मैं जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी थीं।
भारतीय टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोविड-19 से लड़ाई हारने के बाद 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार को तब वेंटिलेटर पर रखा गया था जब उनकी हालत बिगड़ गई थी।
दिव्या भी उन सेलेब्स में से एक थीं जो कोरोना महामारी की चपेट में आ गए। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बताया जाता है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उनकी तबीयत बहुत गंभीर हो चुकी थी। एक्ट्रेस को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल 71 तक पहुंच गया था।
निमोनिया बढ़ जाने की वजह से एक्ट्रेस ने 07 दिसबंर को 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस की मां ने उनके निजी जिंदगी से जुड़ीं कुछ ऐसी बातें बताई थी कि जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया था।
दिव्या ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन उसे सच्चा प्यार नहीं मिल सका। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि वह शादी के बाद एक छोटे से घर में रहने लगी थीं। उसने प्यार की खारित बहुत समझौते किए लेकिन उसके पति गगन गबरू ने उसे एक साल में ही छोड़ दिया। उनकी मां ने यह भी कहा था कि दिव्या से अलग होने के बाद उसके पति ने उसे एक बार भी आकर नहीं देखा। इसके साथ ही घरवालों ने दिव्या के पति पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस के भाई ने कई स्क्रीनशॉट दिखाकर दावा किया था कि दिव्या के साथ घरेलू हिंसा की जाती थी।
दिव्या भटनागर ने मौत से पहले नोट में पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का खुलासा भी किया था।
Comments
Post a Comment