जावेद जाफरी (जनम)

जावेद जाफरी
🎂4 दिसंबर 1963

Malliwala
बच्चे: मिज़ान जाफ़री, अलाविया जाफ़री, अब्बास जाफ़री
पत्नी: ज़ेबा बख्तियार (विवा. 1989–1990), हबिबा जाफ़री
माता-पिता: जगदीप, बेगम जाफरी
भाई: मुसकान जफेरी, नावेद जाफरी, हुसैन जाफरी

जावेद जाफ़री हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। वह हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध काॅमेडियन जगदीप के बेटे हैं। वह मार्च, 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए और 2014 के भारतीय आम चुनाव में लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पाँचवें स्थान पर रहे।

जावेद ने एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने ‘मेरी जंग’ से फिल्मों में कदम रखा। 1985 में आई इस फिल्म में उनका नेगेटिव रोल था। इस रोल से उन्होंने एक गहरा प्रभाव छोड़ा और सभी ने उनकी प्रशंसा की।

इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। पिछले कुछ सालों में जावेद ‘सलाम नमस्ते’, ‘ता रा रम पम’, ‘फायर’, ‘अर्थ’ और ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ में भी दिखाई दिए।

 जाफरी:कभी पिता के जुआ खेलने और शराब पीने की आदत से परेशान थे जावेद, उनके स्टारडम के बल पर नहीं बल्कि अपने दम पर बनाई पहचान

कभी पिता के जुआ खेलने और शराब पीने की आदत से परेशान थे जावेद, उनके स्टारडम के बल पर नहीं बल्कि अपने दम पर बनाई पहचान
कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर जावेद जाफरी  वह न सिर्फ एक्टर और कॉमेडियन हैं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार की है।

जावेद ने एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने ‘मेरी जंग’ से फिल्मों में कदम रखा। 1985 में आई इस फिल्म में उनका नेगेटिव रोल था। इस रोल से उन्होंने एक गहरा प्रभाव छोड़ा और सभी ने उनकी प्रशंसा की।

इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। पिछले कुछ सालों में जावेद ‘सलाम नमस्ते’, ‘ता रा रम पम’, ‘फायर’, ‘अर्थ’ और ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ में भी दिखाई दिए।

नहीं किया पिता के नाम का इस्तेमाल

जावेद जाफरी के पिता जगदीप जाफरी एक मशहूर कॉमेडियन थे। उन्होंने फिल्म 'शोले' और 'अंदाज अपना-अपना' जैसे चर्चित फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में बेहतरीन काम किया था। इसके बावजूद जावेद ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए अपने पिता के नाम और प्रभाव का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।

राजनीति में भी आए

कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले जावेद जाफरी ने 2014 लोकसभा चुनावों से राजनीति में भी एंट्री की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और हार गए।

पिता की आदतों से थे परेशान

जब जावेद जाफरी यंग थे, तो उनका अपने पिता से अच्छा संबंध नहीं था। उनको पिता जगदीप के जुआ खेलने और शराब पीने की लत पर बेहद गुस्सा आता था। उनके पिता ने एक बार शराब छोड़ दी थी, लेकिन बाद में फिर पीने लगे। इन्हीं आदतों के चलते जावेद पिता से परेशान रहने लगे। लेकिन जैसे-जैसे जावेद बड़े हुए, उन्होंने पिता का सम्मान करना सीखा। 81 साल की उम्र में जगदीप  निधन हुआ है।

जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है। उनकी पत्नी का नाम हबीबा जाफरी है। जावेद के तीन बच्चे हैं। बेटी अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मीजान और अब्बास जाफरी हैं। मीजान ने 2019 में फिल्म 'मलाल' से डेब्यू किया था।
जावेद जाफरी ने अपनी अदाकारी और शानदार कॉमिक टाइमिंग से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक खास स्थान हासिल किया है। उनके निभाए गए किरदार ने लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है।
🎥

2008 शौर्य
2007 धमाल मानव 
2005 सलाम नमस्ते 
2003 अमन के फ़रिश्ते 
2003 संध्या 
2003 मैं प्रेम की दीवानी हूँ जावेद जाफ़री 
2003 बूम 
2000 गैंग 
1998 धूँढते रह जाओगे 
1996 फ़ायर 
1995 ओ डार्लिंग यह है इण्डिया 
1995 रॉक डांसर 
1994 तीसरा कौन 
1992 कर्म योद्धा 
1992 जीना मरना तेरे संग 
1991 100 डेज़ 
1991 सैम एंड मी 
1990 जवानी ज़िन्दाबाद 
1989 लश्कर 
1985 मेरी जंग 
1982 तहलका

Comments

Popular posts from this blog

बाबू भाई मिस्त्री

नूर जहां

पुलकित सम्राट जनम