सोहेल खान🎂 20 दिसंबर 1969
को नये जमाने के अभिनेता निर्माता सोहेल खान के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
🎂20 दिसंबर 1970, मुम्बई
बच्चे: निर्वान खान
लंबाई: 1.71 मी
भाई: अरबाज़ ख़ान, अल्वीरा खान, सलमान ख़ान, अर्पिता ख़ान
माता-पिता: सलीम ख़ान, सुशीला चरक
सोहेल खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1969 को मुंबई, महाराष्ट्रा में हुआ था, अरबाज बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। उनकी माँ का नाम सलमा खान है और वह गृहणी हैं। उनकी सतौली माँ हेलेन अपने जमाने की बॉलीवुड डांसिंग डिवा रह चुकीं हैं। उनके दो भाई हैं- सलमान खान और अरबाज खान जोकि फिल्म अभिनेता हैं।सोहेल की दो बहनें भीं हैं। अलविरा अग्निहोत्री, और अर्पिता खान शर्मा। सोहेल के जीजा अतुल अग्निहोत्री भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक हैं।
सोहेल खान ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने बड़े भाई सलमान खान के साथ सिंधिया स्कूल ग्वालियर से की है।
सोहेल खान की शादी सीमा सचदेवा से हुई है। उनके दो बेटे हैं- योहान और निर्वान।
वर्ष 1997 में सोहेल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर फिल्म निर्माता और निर्देशक फिल्म औजार से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। उसके बाद उन्होंने अपने दोनों बड़े भाई सलमान और अरबाज को फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में निर्देशित किया। यह फिल्म उस साल की सबसे अच्छी और हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट काजोल नजर आयीं थी। उसके बाद वर्ष 1999 में उन्होंने एक बार फिर अपने दोनों भाईयों को लेकर फिल्म हेलो ब्रदर निर्देशित की। इस फिल्म में दोनों के अपोजिट रानी मुखर्जी नजर आयीं थीं। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।
साल 2002 में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म मेने दिल तुझको दिया से की। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय ही नहीं किया बल्कि इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण भी किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। उनकी बतौर अभिनेता पहली सफल फिल्म मेने प्यार क्योँ किया थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान,कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन मुख भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने पार्टनर और आर्यन जैसी फ़िल्में बनाई। इतना सारा टैलेंट एक फिल्म में दिखाने के बाद भी सोहैल की पहली फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन पार्टनर नें बॉक्स-ऑफिस पर औसतन व्यापार किया था। इस फिल्म में उनके भाई सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएं थे। साल 2010 में वह फिल्म वीर में अपने भाई सलमान के साथ नजर आएं। हालंकि फिल्म खान होने बावजूद भी फिल्म बुरी फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्होंने साल 2014 फिर निर्देशन की दुनिया में फिल्म जय हो से वापसी की। हर फिल्म की तरह उन्होंने इस फिल्म में अपने बड़े भैय्या यानि सलमान खान को कास्ट किया। उनके अपोजिट इस फिल्म में डेजी शाह नजर आयीं थी।फिल्म हिट तो नहीं लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई थी।
🎬फिल्मोग्राफी
▪️अभिनेता के रूप में
2002 मैंने दिल तुझको दिया, महल
2003 डरना मना है
अनुभव: एक अनुभव
2004 लकीर: फॉरबिडन लाइन्स
मैं: भारतीय होने पर गर्व है
कृष्णा कॉटेज
2005 मैंने प्यार क्यों किया?
2006 फाइट क्लब - केवल सदस्य, आर्यन
2007 सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव
2008 जाने तू... या जाने ना
गॉड तुस्सी ग्रेट हो, हेलो हीरोज़
2009 टीम: द फ़ोर्स, किसान
मैं और मिसेज खन्ना
परेशान मत करो
2010 वीर, राख
2017 ट्यूबलाइट
2018 लव यात्री - कैमियो उपस्थिति
2019 दबंग 3 - विशेष उपस्थिति
▪️निर्माता के रूप में
1998 प्यार किया तो डरना क्या
1999 नमस्ते भाई
2002 मैंने दिल तुझको दिया
2004 I: भारतीय होने पर गर्व है
2005 लकी: नो टाइम फॉर लव
मैंने प्यार क्यों किया?
2006 फाइट क्लब: केवल सदस्य
2007 पार्टनर
2008 गॉड तुस्सी ग्रेट हो
2009 मैं और मिसेज खन्ना, किसान
2011 तैयार
2014 जय हो
2016 फ़्रीकी अली
2021 राधे
आगामी
स्पाइडर
विजय अग्निहोत्री कंथास्वामी
▪️लेखक के रूप में
1998 प्यार किया तो डरना क्या
1999 नमस्ते भाई
2006 फाइट क्लब: केवल सदस्य
2009 किसान
▪️निर्देशक के रूप में
1997 औज़ार
1998 प्यार किया तो डरना क्या
1999 नमस्ते भाई
2002 मैंने दिल तुझको दिया
2014 जय हो
2016 फ़्रीकी अली
आगामी
स्पाइडर
विजय अग्निहोत्री कंठस्वामी
📺 टेलीविज़न पर उपस्थिति
2011–2018 कॉमेडी सर्कस जज
2017 छोटे मियाँ धाकड़ जज
2017 सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट
2020 बॉलीवुड वाइव्स की शानदार ज़िंदगी
2023 बिग बॉस (हिंदी सीज़न 17)
Comments
Post a Comment