मोहन सिन्हा (जनम)

मोहन सिन्हा 🎂02 दिसंबर 1903⚰️ 17 जुलाई 1984

एक निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक भी थे।
मोहन सिन्हा का जन्म 2 दिसंबर, 1903 को इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। वे एक निर्देशक और लेखक थे, जिन्हें दिल-की-रानी (स्वीट-हार्ट) (1947) , फैशनेबल इंडिया (1935) और चांद की दुनिया (1959) के लिए जाना जाता है। 17 जुलाई1984 में उनकी मृत्यु हो गई।

 उन्होंने 31 फिल्मों का निर्देशन किया है। एक लेखक के रूप में उनके नाम एक फिल्म है, जिसका नाम है फैशनेबल इंडिया (1935)। उन्होंने मदन पुरी और जीवन जैसे अभिनेताओं को बॉलीवुड में पेश किया। अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जन्म फिल्मों से सीधे जुड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रताप राणा, जो एक निर्माता थे, ने फिल्म निर्देशक मोहन सिन्हा की बेटी से शादी की थी। 
मोहन सिन्हा का जन्म 02 दिसंबर 1903 को इंदौर, रियासत, मध्य प्रांत, अविभाजित भारत में हुआ था, जो अब भारतीय राज्य मध्य प्रदेश में है।

 मोहन सिन्हा ही थे जिन्होंने वर्ष 1947 में फिल्म 'मेरे भगवान' में मधुबाला को उनका स्क्रीन नाम दिया था। इससे पहले वह एक बाल कलाकार थीं और उन्हें बेबी मुमताज के नाम से जाना जाता था। वयस्क के रूप में उनकी पहली फिल्म नील कमल में उन्हें मुमताज के रूप में श्रेय दिया गया था।

मोहन सिन्हा 1945 में मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्म "श्री कृष्ण अर्जुन युद्ध" बनाने वाले पहले निर्देशक थे। वह फिल्म "बदलती दुनिया" (1943) में उड़ने वाली कारों को दिखाने वाले पहले निर्देशक भी थे, यह "चिट्टी चिट्टी बैंग बैंग" (1968) से पहले की बात है। 
मोहन सिन्हा का निधन 17 जुलाई 1984 को मुंबई में हुआ।

 🎬 मोहन सिन्हा फिल्मोग्राफी - निर्देशन
 1960 शान-ए-हिन्द
 1959 चांद की दुनिया
 1958 आकाश परी
 1957 जन्नत और राम लक्ष्मण
 1956 पन्ना और सुल्ताना डाकू
 1955 शहजादा
 1952 जलपरी
 1951 नई जिंदगी
 1949 जीत और इम्तिहान
 1947 मेरे भगवान, ख़ूबसूरत दुनिया
           दिल की रानी और चित्तौड़ विजय
 1946 उमर खैय्याम और 1857
 1945 श्री कृष्ण अर्जुन युद्ध
 1943 बदलती दुनिया और वकील साहब
 1942 विजय और प्रीतम
 1941 वनमाला
 1940 लक्ष्मी और अनुराधा
 1939 स्वस्तिक
 1938 औद्योगिक भारत
 1937 बढ़े चलो
 1936 रोमांटिक भारत
 1935 फैशनेबल इंडिया के लेखक भी

Comments

Popular posts from this blog

बाबू भाई मिस्त्री

नूर जहां

पुलकित सम्राट जनम