रति अग्निहोत्री(जनम)

रति अग्निहोत्री🎂10 दिसम्बर 1960 
बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत
पेशा
अभिनेत्री
कार्यकाल
1979–1990
2001–2016
जीवनसाथी
अनिल विरवानी
बच्चे
तनुज विरवानी
प्रसिद्ध अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के जन्मदिन पर हार्दिक शुभ कामनाएं
रति अग्निहोत्री  भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार हैं।  उन्होंने दस भाषायोँ के तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया है। 

रति का जन्म 10 दिसंबर 1960 को मुंबई में हुआ था।  रति अग्निहोत्री एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। रति ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम दस साल की उम्र में ही रख दिया था।  लेकिन उनके पापा का ट्रांसफर मुंबई से चेन्नई हो गया। जन्हा उन्होंने अपने स्कूली दिनों के दौरान कई स्टेज शो में हिस्सा लिया। रति अग्निहोत्री की एक बहन है-अनीता अग्निहोत्री जोकि पूर्व मिस इंडिया रह चुकी है।  वह अभी पोलैंड में सेटल हैं। 
रति अग्निहोत्री निर्देशक अतुल अग्निहोत्री के कजिन है। 

रति की शादी बिजनेसमैन अनिल विरवानी ने हुई है।  उनके एक बेटा भी है-तनूज वीरानी।  उनके बेटे ने फिल्म लव यू सोणियों से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

रति के करियर की शुरुआत स्कूल प्ले के दौरान हुई, क्योँकि तभी निर्देशक भारतीराजा की नज़र रति पर पड़ी थी। रति का अभिनय को देखते ही उन्होंने रति को अपनी फिल्म के लिए चुन लिया। उस समय रति महज़ सोलह साल की थी, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म बतौर हीरोइन ऑफर हुई थी। वह अपनी पहली वठिया पुरगुल (1979)फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं।   इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने बेहद साराहा था।  इस फिल्म के रति महज 3 साल में तेलगु की 32 फिल्मों में काम किया था।

रति ने साउथ के कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की, जिनमे रजनी कांत, कमल हासन शामिल थे।  रति ने हिंदी फिल्मों में काम किया।  जिसमे उनकी सुपरहिट फिल्म फर्ज और कानून थी। फिल्म कुली में उनके अपोजिट मेगास्टार अमिताभ बच्चन नजर आए थे। उन्हें फिल्म तवाइफ़ के लिए फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला था। 

शादी के बाद रति ने अपने फ़िल्मी करियर से एक लम्बा ब्रेक लिया।  उसके बाद 16 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म कुछ खट्टी-कुछ मीठी से वापसी की।  इस फिल्म में उन्होंने काजोल की ग्लैमरस माँ का किरदार निभाया था।
🎥
2005 ऐसा क्यों होता है
2005 हो जाता है प्यार
2005 पहचान
2004 किस किस की किस्मत
2004 हम तुम
2004 दिल ने जिसे अपना कहा
2004 शुक्रिया
2004 क्यूँ! हो गया ना... मीनाक्षी (अर्जुन की माँ)
2004 देव
2003 चुपके से
2002 तुमसे अच्छा कौन है
2002 क्रांति सुषमा सिंह
2002 ये है जलवा स्मिता मित्तल
2001 कुछ खट्टी कुछ मीठी अर्चना खन्ना
1987 लोहा
1987 दादागिरी
1987 दिल तुझको दिया रति
1987 हुकूमत
1987 इतिहास शोभा
1986 एक और सिकन्दर डॉक्टर
1986 आप के साथ
1986 ज़िन्दगानी
1985 करिश्मा कुदरत का
1985 पिघलता आसमान अनु
1985 भवानी जंकशन
1985 तवायफ़
1985 उल्टा सीधा शोभा रॉय
1985 देखा प्यार तुम्हारा
1985 जानू कंचन
1985 बाबू पिंकी
1985 बेपनाह भावना भारद्वाज
1985 ज़बरदस्त सुनीता
1984 जॉन जानी जनार्दन मधु
1984 रक्षा बंधन रूपा
1984 मशाल गीता
1984 मेरा फैसला रति वर्मा
1984 बॉक्सर
1983 शुभ कामना सुजाता
1983 पसन्द अपनी अपनी गीता
1983 मुझे इंसाफ चाहिये
1983 कुली
1983 मैं आवारा हूँ
1982 फ़र्ज़ और कानून
1982 अय्याश मिसेज़ जसवंत सिंह
1982 संबंध
1982 जॉनी आई लव यू सीमा
1982 स्वामी दादा सीमा
1981 शौकीन अनीता
1981 एक दूजे के लिये सपना
1981 साहस राधा वेंकट सिंह
1981 जीने की आरज़ू
1981 सत्यम शिवम तेलुगु

Comments

Popular posts from this blog

बाबू भाई मिस्त्री

नूर जहां

पुलकित सम्राट जनम