नीरज पांडे (जनम)

नीरज पांडे
🎂17 दिसंबर 1973 
 हावड़ा
नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ निर्देशक · ज़्यादा देखें
किताबें: ग़ालिब डेन्जर
नीरज पांडे भारतीय फिल्म निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं जो कि अपनी फिल्म ए वेडनेस्डे की वजह से जाने जाते हैं और इसके लिए उन्हें डायरेक्टर के रूप में बेस्ट फस्र्ट फिल्म का इंदिरा गांधी अवार्ड दिया गया। फिल्म पर उनके द्वारा किए गए काम को जनता के साथ साथ आलोचकों ने भी खूब सराहा।

नीरज पांडे एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं।इनका जन्म बिहार के आरा शहर में हुआ था।
यह पहले दिल्ली में रहकर फ़िल्म बनाने आदि की शिक्षा ली और फिर 2008 में मुंबई आ गए। जहां वह विज्ञापन आदि बनाने लगे। इसके बाद उनको अ वेडनसडे फ़िल्म को बनाने का मौका मिला। यह उनकी पहली फ़िल्म है।

निर्देशक नीरज पांडे को उनकी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों नीरज पांडे का जादू बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी पर चल रहा है। नीरज के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके करियर और फिल्मों के प्रदर्शन से जुड़ी बातें।

निर्देशक नीरज पांडे को उनकी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों नीरज पांडे का जादू बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी पर चल रहा है। नीरज के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके करियर और फिल्मों के प्रदर्शन से जुड़ी बातें।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक नीरज पांडे आज यानी 17 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों नीरज पांडे की फिल्में कुछ खास जादू फैंस पर चला नहीं पा रही हैं। उनकी निर्देशित फिल्मों को फैंस देख भी रहे हैं तो ओटीटी पर। सिनेमाघरों में फिल्मों को कुछ खास प्रतिक्रिया फैंस से नहीं मिल रही है। नीरज पांडे की खासियत रही है। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में दिखाना और कहानी को ऐसे मोड़ देना, जिनकी दर्शक कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अब उनकी सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' को फैंस पसंद करते हैं।
नीरज पांडे को इन फिल्मों से मिला मुकाम
फिल्म निर्देशक और लेखक नीरज पांडे की फिल्मों को इन दिनों फैंस कुछ कम देखने जा रहे हैं। फिल्म जैसे ए वेडनसडे, स्पेशल 26 और बेबी जैसी फिल्मों को बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर हिट मिला था। इन फिल्मों की कहानी और कास्ट फैंस को बहुत पसंद आई। उनकी फिल्मों का जौनर अक्सर सस्पेंस, थ्रिलर और बेहद उम्दा कहानियों वाला होता है।
क्रिकेटर एमएस धोनी पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को नीरज पांडे ने निर्देशित किया। इस फिल्म को उन दिनों हाइप तो मिली लेकिन एक शख्सियत पर आधारित इस फिल्म ने नीरज पांडे को वो प्रसिद्धी नहीं दिलाई जो इससे पहले की फिल्मों को मिली थी। धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में उनकी खूबियों को ही उजागर किया गया। ऐसे में सिनेमाघरों में उनकी फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और सुशांत सिंह राजपूत की अभिनय के लिए भी तारीफें मिलीं। वहीं, फिल्म में फैंस धोनी की कुछ कमियां और गलतियां भी देखना चाहते थे, जो निर्देशक ने नहीं दिखाई।
स्पेशल ऑप्स' से ओटीटी पर छाए निर्देशक
नीरज पांडे की सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, उनकी कास्ट और प्रस्तुतिकरण फैंस को बहुत भाता है। हाल ही में रिलीज हुई 'सिकंदर का मुकद्दर' फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म को बड़े पर्दे की जगह ओटीटी पर ही रिलीज किया गया है। ओटीटी पर इन दिनों फैंस फिल्में देखना पसंद भी करते हैं। वे चाहें तो अब ओटीटी पर ही शानदार कंटेंट ला सकते हैं। नीरज पांडे की खूबी यही है कि वो फिल्म देखते हुए दर्शकों के पूर्वानुमानों को तोड़ते हैं और पर्दे पर भी कुछ ऐसा ही घटित होता है, जिसके बारे में दर्शक सोच भी नहीं पाते। दर्शकों की कल्पना से परे उनकी कहानियों को इसी कारण प्रशंसक पसंद भी करते हैं। 
🎥
2008 अ वेडनसडे 
2013 स्पेशल 26 
2014 द रॉयल बंगाल टाइगर 
2014 टोटल सियापा 
2015 बेबी
2015 एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

Comments

Popular posts from this blog

बाबू भाई मिस्त्री

नूर जहां

पुलकित सम्राट जनम